IMG 20260222 WA0003

युवा शक्ति का सराहनीय कदम : शिलदा कॉलेज में सफल रक्तदान शिविर

खड़गपुर। झाड़ग्राम जिला अंतर्गत बीनपुर स्थित शिलदा चंद्रशेखर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की यूनिट 1 एवं यूनिट 2 के संयुक्त तत्वावधान में एक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुशांत कुमार डलुई ने प्रथम रक्तदाता के रूप में रक्तदान कर किया। इस अवसर पर उप-प्राचार्या डॉ. सुजाता तिवारी सहित कॉलेज के कई प्राध्यापक उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर में कुल 65 छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवकों एवं एक अभिभावक ने भाग लिया। इनमें 35 महिलाएँ एवं 30 पुरुष शामिल थे। रक्तदाताओं में प्रोफेसर डॉ. निर्मल कुमार मंडल तथा क्लर्क विश्वजीत मालाकार भी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

शिविर के दौरान पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर शक्तिपद शीट, डॉ. सुशांत दे तथा डॉ. फटिक चंद्र अधिकारी उपस्थित रहे। डॉ. सुशांत दे एवं डॉ. फटिक चंद्र अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को रक्तदान के लिए प्रेरित एवं उत्साहित किया।

पूरे शिविर का संचालन वर्तमान कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सुनील कुमार मांडी एवं प्रोफेसर अतनु बेरा ने किया।

समापन अवसर पर सर्वाधिक रक्तदान करने वाले विभाग को पुरस्कृत किया गया। बीए पास कोर्स के छात्र-छात्राओं ने सर्वाधिक रक्तदान कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि इतिहास विभाग दूसरे स्थान पर रहा।

अंत में प्राचार्य डॉ. सुशांत कुमार डलुई ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − eight =