IMG 20250715 WA0053

भारत जैन महिला मंडल द्वारा रंगारंग सुंरगो सावन सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

कोलकाता। भारत जैन महिला मंडल कोलकाता द्वारा रंगारंग सावन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट स्टन द सन में 14 जुलाई को हुए सुंरगो सावन में गीतों और सदस्याओं द्वारा राजस्थानी नृत्य ने सबका मन मोह लिया। सुप्रसिद्ध गायक और बैंड ने खूबसूरत राजस्थानी सावन के गीत गाए।

राजस्थानी लहरिया वेशभूषा में सजी-धजी महिलाओं से मिनी राजस्थान का मनोरम दृश्य कोलकाता में उतर आया था। सभी सहयोगी बहनों को मोनोमेंट, उत्तरीय पहनाकर स्वागत किया गया।

विशेष अतिथि डॉ. वसुधरा मिश्र ने सभी बहनों को सावन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वर्ष 2025-26 के लिए नए पदाधिकारी गणों की घोषणा की गई। चंदा गोलछा अध्यक्ष और नेहा रामपुरिया उपाध्यक्ष पद पर चयनित हुई और इस अवसर पर बहुत सी बहनें लाइफ मेंबर्स बनी। चंदा गोलछा ने अंजू सेठिया और सरोज भंसाली का स्वागत किया।

स्वादिष्ट और राजस्थान के लजीज व्यंजनों और कुल्फी का सभी ने जमकर आनंद लिया। लगभग 65 बहनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को बेनजीर रंगों मे रंग दिया। सावन का महीने में बारिश की झमाझम हो और महिलाओं की बात न हो यह अटपटा लगता है। सावन में महिलाएं विशेष तौर पर साज-श्रृंगार करती हैं। सुहागिन महिलाएंँ साज-श्रृंगार में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं।

इस महीने के शुरू होते ही सुहागिन महिलाओं शिव पार्वती की पूजा अर्चना करती हैं। चारों ओर प्रकृति हरी-भरी हो जाती है। हरे रंग का विशेष महत्व होने के कारण सावन महोत्सव के बहाने महिलायें हरे रंग के परिधान और श्रृंगार करना शुभ मानती हैं।

हथेलियों में मेहंदी लगाती हैं जो हार्मोन को तो प्रभावित करती ही है साथ की रक्त संचार (ब्लड प्रेशर) को भी नियंत्रण रखती हैं। मेहंदी दिमाग को शांत और तेज भी बनाती है। सौभाग्य में वृद्घि और आपस में प्यार स्नेह बढ़ता है।

कार्यक्रम में संरक्षक सरोज भंसाली, सुषमा छाजेड़, अंजु सेठिया, वर्तमान अध्यक्ष चंदा गोलछा, उपाध्यक्ष नेहा रामपुरिया, कोषाध्यक्ष सुषमा जी एवं भारत जैन महिला मंडल की बहनें, विशेष आमंत्रित बहनों और डॉ. वसुंधरा मिश्र की उपस्थिति रही।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 8 =