Abishek narula 1 1 750x500 603396cd6fd1c

कोयला घोटाला : सीबीआई के सामने पेश हुए अभिषेक की साली के परिजन

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की साली मेनका गंभीर के परिवार के सदस्य केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा किए जा रहे करोड़ों के कोयला घोटाले में अपने बयान दर्ज कराने के लिए सीबीआई के समक्ष पेश हुए। मेनका गंभीर के ससुर पवन अरोड़ा और उनके पति अंकुश अरोड़ा सीबीआई के सामने पेश हुए। इस बीच, जांच एजेंसी ने तृणमूल कांग्रेस के नेता और  बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी से पूछताछ की तारीख 23 मार्च के लिए टाल दी है।

इससे पहले, एजेंसी ने 15 मार्च को पूछताछ के लिए आईकोर चिट फंड घोटाले के सिलसिले में तृणमूल नेता को तलब किया था। जांच से जुड़े सीबीआई के एक सूत्र ने बताया, “अंकुश और पवन को यहां हमारे कार्यालय में सीबीआई अधिकारियों के सामने पेश किया गया।” मामले के संबंध में एजेंसी द्वारा उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले महीने सीबीआई ने इस मामले में अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी और उनकी बहन मेनका गंभीर का बयान दर्ज किया था। अभिषेक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के भतीजे हैं।

यह भी पढ़ें:  कोहली ने बेंगलोर से खेलते हुए पूरे किए 6000 रन

सीबीआई ने अनूप मझी उर्फ लाला, ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के जनरल मैनेजर अमित कुमार धर और जयेश चंद्र राय, ईसीएल के सुरक्षा प्रमुख तन्मय दास, क्षेत्र के पुलिस निरीक्षक कुनुस्तोरिया धनंजय राय, और एसएसआई व कजोरा क्षेत्र के सुरक्षा प्रभारी देबाशीष मुखर्जी के खिलाफ पिछले साल नवंबर में मामला दर्ज किया था।

26 फरवरी को सीबीआई ने कोलकाता में एक व्यवसायी के परिसर की तलाशी ली और 19 फरवरी को एजेंसी ने कोयला माफिया जयदेव मंडल के परिसर सहित बंगाल के चार जिलों में 13 स्थानों पर तलाशी ली। कोयला घोटाले के सिलसिले में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के 45 स्थानों पर पिछले साल 28 नवंबर को सीबीआई ने छापे मारे थे।

सीबीआई ने दिसंबर 2018 में मामले के संबंध में एक प्रमुख बांग्ला दैनिक के संपादक सुमन चट्टोपाध्याय को गिरफ्तार किया था। बंगाल विधानसभा के 294 सदस्यों के लिए मतदान आठ चरणों में होगा – 27 मार्च, 1 अप्रैल, 6 अप्रैल, 10 अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को और परिणाम 2 मई को घोषित किए जाएंगे।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  कांगो में मंकीपॉक्स से 9 लोगों की मौत, 2022 में नाइजीरिया में संक्रमण से पहली मौत

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  महिला एक्शन फिल्म लीड को लेकर जेनिफर लॉरेंस के बयान की आलोचना
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *