फर्जी वैक्सीन कांड पर बोलीं-सीएम ममता- ‘लोगों की जिंदगी से खेलने वाले आतंकियों से भी ज्यादा खतरनाक’

कोलकाता : फर्जी वैक्सीन कांड को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को मुंह खोला। इस कांड पर उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को राज्य सचिवालय नवान्न में संवाददाताओं से मुखातिब होते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि एक धोखेबाज का नाम लेकर उसे लोकप्रिय बनाने की जरूरत नहीं है। लोगों की जिंदगी से खेलने वाले आतंकियों से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जो जालसाज पकड़ा गया है उसमें इतना साहस कि उसने सारे फर्जी दस्तावेजों का उपयोग किया। इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है। अक्सर कई लोग आते हैं और लोगों से कहते हैं कि इस चिटफंड में पैसा लगाएं। साधारण लोग इसमें पैसा लगाते भी हैं, और मिलता कुछ नहीं। जालसाज फरार हो जाते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दिखने में खूबसूरत होते हैं, होशियार होते हैं। लेकिन चारों ओर धोखा करते हैं।

ममता ने कहा कि ये धोखेबाज कभी मुख्यमंत्री तो कभी प्रधानमंत्री के फर्जी दस्तखत करवाते हैं। कभी-कभी सरकार के जाली हस्ताक्षर करवा लेते हैं। आतंकवादियों ने संसद पर हमला करने के लिए लाल बत्ती वाले वाहन का उपयोग किया था यह कोई भूला नहीं है। मुख्यमंत्री के मुताबिक जो लोग इस प्रकार का काम करते हैं वे इंसान नहीं हैं। ममता ने कहा कि वह इस प्रकार के लोगों को इंसान नहीं समझती। लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले आतंकियों से भी ज्यादा भयानक होते हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईटी पहले ही गठित हो चुकी हैं। मैंने खुद एक से अधिक बार पुलिस आयुक्त से बात की है। इस मुद्दे पर कोई रियायत नहीं है। उनकी मदद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे पास कोई भाषा नहीं है। मैं सभी को ऐसे स्कैमर से दूर रहने की सलाह दूंगी। समाज में ऐसे धोखेबाज हैं। हमें उनपर नजर रखनी होगी। इसको लेकर पुलिस और नगर निगम को चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *