Shahid diwas

CM ममता बोलीं- ‘बंगाली भाषा को दबाने की कोशिश हुई तो…’

Shahid Diwas 2025 : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को टीएमसी की शहीद दिवस रैली में बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी बंगाली भाषा और पहचान पर हमला कर रही है और अगर ऐसा चलता रहा तो विरोध की आग दिल्ली तक पहुंचेगी।

कोलकाता में भारी भीड़ को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि 2026 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हराना जरूरी है। ममता बनर्जी ने कहा, “हम बंगाली अस्मिता (गौरव) की रक्षा के लिए लड़ेंगे। 27 जुलाई से राज्यभर में भाषा आंदोलन शुरू करेंगे।”

उन्होंने लोगों से अपील की कि भाषा और संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुट हों।

  • भाजपा पर गंभीर आरोप

ममता ने आरोप लगाया कि बीजेपी बंगालियों पर भाषाई आतंकवाद थोप रही है।उन्होंने कहा कि एनआरसी के जरिए बंगालियों को परेशान किया जा रहा है। कई लोगों को डिटेंशन कैंप में डाला जा रहा है। वोटर लिस्ट से नाम हटाए जा रहे हैं।

उन्होंने 2019 की उस घटना की भी याद दिलाई जब ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़ी गई थी।

  • हिमंत और चुनाव आयोग पर निशाना 

ममता ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर भी हमला किया। उन्होंने कहा, “हिमंत बिस्व सरमा अपने राज्य को नहीं संभाल पा रहे, लेकिन बंगाल के मामलों में दखल दे रहे हैं।”

यह भी पढ़ें:  TMC सांसद महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द, बोली- यह बीजेपी अंत की शुरुआत

ममता ने टीएमसी नेता सुष्मिता देव से आग्रह किया कि वे असम में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करें। सीएम ममता ने कहा कि चुनाव आयोग (EC) भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर बिहार जैसी हरकत बंगाल में करने की कोशिश की गई, तो हम चुनाव आयोग का घेराव करेंगे।”

2026 में बीजेपी को बंगाल से बाहर कर देंगे: अभिषेक बनर्जी

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी बीजेपी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने बीजेपी को “बांग्ला विरोधी पार्टी” बताया। उन्होंने कहा, “बीजेपी चाहती है कि बंगालियों को डिटेंशन कैंप में डाला जाए, लेकिन हम 2026 में बीजेपी को ही बंगाल से बाहर कर देंगे।”

टीएमसी की शहीद दिवस रैली में ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने भाषा, अस्मिता और डिटेंशन कैंप जैसे मुद्दों को आधार बनाकर बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ममता ने साफ संदेश दिया है कि 2026 का चुनाव बंगाली पहचान बनाम बाहरी राजनीति की लड़ाई होगी, और टीएमसी इसे दिल्ली तक ले जाने को तैयार है।

यह भी पढ़ें:  बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली नहीं जाएंगी

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  नीति आयोग की बैठक से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया वॉकआउट
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 7 =