कोलकाता। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी है। जलपाईगुड़ी के पहाड़पुर में 10वीं की छात्रा के साथ 5 लोगों ने बलात्कार किया। उसके बाद सबूत मिटाने के लिए बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। इस घटना को लेकर जलपाईगुड़ी के पहाड़पुर में हंगामा मच गया। मृतक लड़की के परिजनों ने पहले पुलिस को सूचना दी। पहाड़पुर थाने की पुलिस ने घटनास्थल से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पीड़िता के पिता ने संदेह के आधार पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दोनों आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कहा कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मेडिको-लीगल जांच की जा रही है। पीड़िता के माता पिता ने बताया कि शाम को वो घर में नहीं थे। किसी काम से बाहर गए हुए थे।

उनकी बेटी इस साल 10वीं की परीक्षा देने वाली था तो वो घर में पढ़ाई कर रही थी। जब वो रात को घर आए तो देखा कि खून से लतपथ हालत में फर्श पर बेटी का शव पड़ा है। पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान थे। उसे देखते ही चीख पुकार मच गई। परिजनों से स्थानीय पंचायत और पुलिस को सूचना दी।

पीड़िता के पिता ने बताया कि ये स्थानीय लड़के अक्सर उनकी बेटी को परेशान करते थे। कई बार य़ह बात उनकी बेटी ने बताई थी। उसे ताने मारते थे, उस पर फब्तियां कसते थे। वे काफी समय से उसका पीछा कर रहे थे। पीड़िता के पिता ने मांग कि है कि उनकी बेटी के हत्यारों को हर हाल में कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Shrestha Sharad Samman Awards

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

19 − 4 =