Images 2022 05 10T093232.693

उत्तर दिनाजपुर में इलाका दखल को लेकर TMC के दो गुटों में भिड़ंत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर में इलाका दखल को लेकर तृणमूल कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़ गए। इससे सोमवार की रात को पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। गोली लगने से दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए. करीब 10 लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में पांच एक ही परिवार के सदस्य हैं। इस्लामपुर थाने के भद्रकाली इलाके में कथित तौर पर क्षेत्र में दो राजनीतिक रूप से प्रभावशाली समूहों के बीच विवाद काफी समय से चल रहा है।

घायलों को इस्लामपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि यह भद्रकाली इलाका चोपड़ा विधानसभा के अंतर्गत आता है। इलाके के लोगों ने शिकायत की कि दयामुल हक और खोलई प्रधान नाम के दो नेताओं के अनुयायियों के बीच लंबे समय से लड़ाई चल रही है। अब यह लड़ाई हिंसक झड़प में तब्दील हो गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दयामुल हक स्थानीय गोबिंदपुर ग्राम पंचायत के उपप्रमुख हैं। वह टीएमसी के नेता हैं। दूसरी ओर, स्थानीय लोगों का दावा है कि खोलई प्रधान कभी सीपीएम के कैडर थे लेकिन अब वह टीएमसी में शामिल हो गए हैं। अब इन दोनों नेताओं के समर्थकों में इलाका दखल को लेकर होड़ मची हुई है। इन दोनों गुट के बीच लड़ाई में एक युवक घायल हो गया था। उसके बाद विरोधी गुट ने भी हमला बोल दिया।

एक ही परिवार के पांच घायल सदस्यों को रात में इस्लामपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।घायलों में से एक ने कहा, खोलाई प्रधान के लोग बाहर से लोगों को लाए हैं और हमारे आए. घर पर उसने प्रवेश किया और फायरिंग की। घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस पिकेट लगाई गई थी। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *