बर्धमान में माकपा कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झड़प

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बर्धमान शहर में विपक्षी दल द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ और सरकारी नियुक्तियों में पारदर्शिता की मांग को लेकर आयोजित विरोध प्रदर्शन दौरान हुई झड़प में कई पुलिसकर्मी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस ने आज यहां बताया कि पुलिस ने पथराव कर रहे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। जिसके बाद शहर का कर्जन गेट क्षेत्र युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया।

पूर्वी बर्धमान जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया उत्तेजित माकपा कार्यकर्ताओं के राज्य सरकार द्वारा हस्तशिल्प और वस्त्र को बढ़ावा देने के लिए स्थापित एक एमएसएमई उद्यम बिस्वा बांग्ला के लोगो को उखाड़ फेंके पर स्थिति बिगड़ी। अधिकारी ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर भी पथराव किया जिससे हमारे कई जवान घायल हो गए। उन्होंने बताया कि माकपा के वरिष्ठ नेताओं सहित राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने रैलियों को संबोधित किया।

इसके बाद रैली करने वालों ने कर्जन गेट क्षेत्र तक मार्च किया। जहां पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की गई थी। उन्होंने बताया कि माकपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई और इस बीच दोनों पक्षों के बीच कई बार झड़पें हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *