1735061056357

मुंबई के लीलावती अस्पताल में बच्चों के लिए क्रिसमस पार्टी का आयोजन

  • ग्रामीण आश्रम स्कूलों के 300 बच्चों और 100 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट प्राप्तकर्ताओं को खुशी देने के लिए लीलावती अस्पताल में क्रिसमस डे मनाया गया

मुंबई (अनिल बेदाग): ग्रामीण आश्रम स्कूलों के बच्चों और कोक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कराने वाले बच्चों के लिए लीलावती अस्पताल में क्रिसमस उत्सव का आयोजन किया गया था। ग्रामीण आश्रम स्कूलों के 300 से अधिक बच्चे और 100 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट प्राप्तकर्ता बच्चों इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे| बच्चों के लिए मज़ेदार गतिविधियों, नृत्य का आयोजन किया गया था।

अस्पताल ने जादू शो, नृत्य और फोटोग्राफी सत्र जैसी गतिविधियों के साथ बच्चों के लिए एक भव्य क्रिसमस उत्सव मनाया गया। सांता क्लॉज़ के वजह से बच्चों के चेहरे पर हसी खिली थी|

महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्थित ग्रामीण आश्रम स्कूलों के ३०० से अधिक बच्चे पहली बार मुंबई में आए थे। उन्होंने कभी मुंबई की उची इमारत नही देखी थी| यह माहौल देखकर बच्चे काफी खुश थे।

Christmas party organized for children in Lilavati Hospital, Mumbai

लीलावती अस्पताल के स्थायी ट्रस्टी प्रशांत मेहता ने कहा की, “यह क्रिसमस उत्सव इन बच्चों के बीच समुदाय और खुशी की भावना को बढ़ावा देगा। लीलावती अस्पताल में, हम स्वास्थ्य देखभाल से परे जाकर एक समग्र वातावरण बनाते हैं, जहां हर बच्चा सशक्त महसूस करता है।

यह भी पढ़ें:  क्रिसमस पार्टी : तीसरी लहर के अंदेशे के बीच कोलकाता की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां

संस्थापक और स्थायी ट्रस्टी चारु मेहता के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। हम बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करने, उनके सपनों को संवारने और उन्हें जीवन की चुनौतियों का साहस के साथ सामना करने के लिए तैयार करने की उम्मीद करते हैं।”

लीलावती अस्पताल के स्थायी ट्रस्टी राजीव मेहता ने कहा, “लीलावती अस्पताल जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों के लिए पूरे वर्ष विभिन्न सामाजिक गतिविधियाँ आयोजित करता है। अनगिनत लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए हर साल विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं।”

लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी मोहित माथुर ने कहा की, प्रत्येक बच्चे को समान अवसर मिलना चाहिए और इसे वास्तविकता बनाने के लिए यह पहल आयोजित की गई थी। ऐसी गतिविधियाँ सभी के लिए बेहतर भविष्य बनाने के लिए डिज़ाइन की गई हैं।

Christmas party organized for children in Lilavati Hospital, Mumbai

लीलावती अस्पताल के सीओओ नीरज उत्तमानी ने कहा की, हमें पहली बार मुंबई आने वाले ग्रामीण आश्रम स्कूलों के बच्चों का स्वागत करते हुए खुशी हुई। हम ऐसी पहल शुरू करने का प्रयास करना जारी रखेंगे जो जरूरतमंदों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाएगी।

यह भी पढ़ें:  मेदिनीपुर : रविन्द्र-नजरुल स्मरण संध्या में बिखरी सुर - ताल की लय

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  Christmas का जश्न रामकृष्ण मिशन के बेलूर मठ में हुआ शुरू
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 7 =