Chitrangada Singh1

हाउसफुल-5 में अक्षय कुमार के साथ काम करने के अनुभव को लेकर चित्रांगदा सिंह की बात

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने हाउसफुल-5 में अक्षय कुमार के साथ फिर से काम करने के अनुभव को साझा किया। हाल ही में फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ फिर से काम करने पर चित्रांगदा ने बताया कि जो पहले औपचारिक कामकाजी रिश्ता था, वह अब एक अच्छी दोस्ती में बदल गया है।

‘खिलाड़ी कुमार’ के साथ दोबारा काम करने के अनुभव पर बात करते हुए अभिनेत्री ने बताया, “मुझे लगता है कि वह खुद का मनोरंजन करने के लिए सेट पर शरारतें करते हैं। वह खुद बोर हो जाते हैं। लेकिन, उनकी एनर्जी बिल्कुल वैसी ही है, जैसी पिछली फिल्म के दौरान थी।

जब मैंने पिछली बार उनके साथ काम किया था, तब हमारे बीच में इतनी दोस्ती नहीं थी। वह रिश्ता औपचारिक भी था। अब हम दोस्त बन गए हैं।”

अभिनेत्री उनके मिलनसार और मार्गदर्शक स्वभाव के बारे में तारीफ करते हुए कहती हैं कि अक्षय व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों तरह से बहुत मदद करते हैं। मुझे लगता है कि मैं किसी भी सलाह के लिए उन्हें कभी भी कॉल कर सकती हूं। यहां तक ​​कि सेट पर भी, वह मुझे बहुत समझाते रहते हैं।

मैं उनसे अक्सर पूछती रहती थी, क्या मुझे यह अलग तरीके से करना चाहिए? क्या यह बहुत ज्यादा है? क्या मुझे कम काम करना चाहिए?

चित्रांगदा सिंह ने 2011 में निर्देशक डेविड धवन के बेटे रोहित धवन द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म “देसी बॉयज” में अक्षय कुमार के साथ काम किया था, जिसमें जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी थे।

यह भी पढ़ें:  पर्दे के पीछे के कलाकारों के सपने भी होंगे साकार!

तरुण मनसुखानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें दो क्लाइमेक्स हैं। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत बनाया है।

‘हाउसफुल’ सीरीज की पहली फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। दूसरी फिल्म 2012 में आई। इन दोनों का निर्देशन साजिद खान ने किया था। ‘हाउसफुल 3’ 2016 में रिलीज हुई, जिसे साजिद-फरहाद ने निर्देशित किया। चौथी फिल्म 2019 में आई और इसका निर्देशन फरहाद सामजी ने किया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  'बेल बॉटम' ओटीटी पर 16 सितंबर को होगी रिलीज
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  Pay easily on online
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =