Chitrangada Singh1

चित्रांगदा सिंह ने ‘बैटल ऑफ गलवान’ और ‘रात अकेली है’ पर खोली दिल की बात

मुंबई, 26 दिसंबर 2025: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थ्रिलर वेब सीरीज ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और चित्रांगदा सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री और एक्टिंग को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।

सीरीज की सफलता के बीच चित्रांगदा ने IANS से खास बातचीत में अपने किरदार, दर्शकों के प्यार और सलमान खान के साथ आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर खुलकर बात की।

‘रात अकेली है’ में चित्रांगदा का किरदार

चित्रांगदा ने कहा, “मेरे किरदार में दुख है, टेंशन है, सस्पेंस है, और पावर भी है। एक ही समय पर एक किरदार अलग-अलग इमोशंस से जूझ रहा है। एक एक्ट्रेस होने के नाते, मुझे इस किरदार के जरिए अपनी कला को दिखाने का मौका मिला है।”

उन्होंने सीरीज को मिल रही तारीफों का श्रेय पूरी टीम को दिया, खासकर राइटर्स को।

उन्होंने कहा, “ये दर्शकों का प्यार और हमारी टीम की मेहनत है, जहां दर्शकों ने हर किरदार को प्यार दिया है। मैं सबसे ज्यादा श्रेय राइटर्स को दूंगी, क्योंकि उन्होंने एक-एक लाइन को ऐसा लिखा है कि कुछ बदलाव करने की जरूरत ही नहीं थी।

फिल्म थ्रिलर थी, तो किरदार के साथ एक्सपेरिमेंट भी नहीं कर सकते हैं। राइटर्स ने एक-एक डायलॉग को बहुत अच्छे से लिखा है, जिसने कहानी को अच्छे से आगे बढ़ाया है।”

Battle of Galvan

‘बैटल ऑफ गलवान’ – एक इमोशनल जर्नी

चित्रांगदा ने अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ (सलमान खान के साथ) को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म सिर्फ एक युद्ध की कहानी नहीं, बल्कि इमोशन की गहराई वाली फिल्म है।

“गलवान सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि इमोशन है। यह हमारे जवानों की बहादुरी, बलिदान और परिवारों के दर्द को दर्शाती है। इस फिल्म में काम करना मेरे लिए बहुत खास है, क्योंकि यह देश की भावनाओं से जुड़ी है।”

फिल्म में चित्रांगदा एक मजबूत महिला किरदार निभा रही हैं, जो गलवान घाटी संघर्ष के दौरान परिवार और देश के बीच के इमोशंस को दर्शाती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 6 =