चिरेका संग्रामी श्रमिक यूनियन ने श्रमिकों को एकजुट होने का किया आह्वान

पारो शैवलिनी, चित्तरंजन : चिरेका संग्रामी श्रमिक यूनियन के सदस्यों ने आरके गेट पर किया १२ घंटों का धरना प्रदर्शन। केन्द्र सरकार की वर्तमान आम बजट की कड़ी आलोचना करते हुए इसकी श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ चिरेका कर्मियों तथा इस रेलनगरी में जीवन यापन करने वाले आमलोगों को एकजुट होकर आंदोलन करने का आह्वान किया गया। आज शुक्रवार की सुबह ६बजे से १२घंटों का धरना प्रदर्शन स्थानीय आरके गेट पर करते हुए चितरंजन संग्रामी श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष परिमल मंडल ने कहा केन्द्र सरकार पूरी तरह से अपनी मनमानी पर उतारू है। इसके इसी मनमानी रवैये ने देश को अशांत कर रखा है। आज आंदोलन की आग में जल रहा है हमारा देश।

यूनियन के सचिव अमित मलंगी ने कहा चित्तरंजन रेल कारखाने का निजीकरण करने का जो सपना केन्द्र सरकार देख रही है उसे किसी भी तरह पूरा नहीं होने दिया जाएगा। यहां तक कि चिरेका प्रशासन भी यहां के एक्ट अप्रेंटिसों के साथ न्याय नहीं कर रही है। इन अप्रेंटिसों की लड़ाई में भी हमारी यूनियन इसके साथ है। धरना प्रदर्शन के दौरान परिमल मंडल, सुभाष कुमार तांती, दयाशंकर, रुपेश ठाकुर, उत्तम मंडल आदि ने भी सभा को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *