Chimpanzi

अलीपुर चिड़ियाघर में अपने पिंजरे से बाहर निकलकर दर्शकों के बीच पहुंचा चिंपाजी

कोलकाता। महानगर स्थित अलीपुर चिड़ियाघर में सोमवार सुबह लगभग 10.30 बजे चिड़ियाघर में एक चिंपाजी अपने पिंजरे से बाहर निकलकर दर्शकों बीच पहुंच गया। अचानक अपने बीच चिंपाजी के देखकर दर्शकों में खलबली मच गई और आनन-फानन में चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने चिड़ियाघर का मुख्य गेट बंद कर दिया, ताकि वह बाहर नहीं निकल जाए और चिंपाजी को पकड़ने में जुट गए। बाद में चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने चिंपाजी को मनाने का प्रयास किया और काफी मान-मनौवल के बाद चिंपाजी को वापस उसके पिंजरे में भेजा जा सका।

जानकारी के अनुसार चिड़ियाघर का एक कर्मचारी, जब चिंपाजी को खाना खिलाने गया, तो गेट खुला हुआ था। इसका फायदा उठाते हुए। चिंपाजी बाहर चला गया। जब कर्मचारी खाना देकर वापस लौटा था, तो देखा एक चिंपाजी गायब है। उसके बाद उसकी खोज शुरू हुई। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक चिड़ियाघर के कर्मचारी सोमवार की सुबह बुड़ी नाम के चिंपाजी को खाना खिलाने गए थे, लेकिन जब पिंजरे का मेन गेट खुला तो बुड़ी वहां से निकल गई। इसके बाद चिड़ियाघर के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

चिंपाजी बिल्कुल बाहर न निकल सके। इसके लिए चिड़ियाघर के मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया था। स्टाफ ने चिंपाजी को वापस पिंजरे में लाने की कोशिश की, लेकिन वह काफी देर तक इधर-उधर करता रहा और कर्मचारियों को नाच नचाता रहा, लेकिन कुछ ही पलों में चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने बुड़ी को पिंजरे में बंद करने में सफल रहे और उसे नींद का इंजेक्शन लगाकर सुला दिया गया है। यह चिंपाजी चिड़ियाघर का सबसे छोटा चिंपाजी है। चिड़ियाघर में कुल चार चिंपाजी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *