Independence day celebration in Howrah : हावड़ा में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से हावड़ा ज्ञान पीठ स्कूल में मनाया गया। स्कूल सचिव डॉ शालिग्राम शुक्ल, प्रधानाचार्य लालजी शुक्ल और हावड़ा थाना के आई. सी. संदीप पाखिरा ने झंडोत्तोलन किया। अतिथियों का सम्मान स्कूल के अध्यक्ष मनमोहन शुक्ला, कृष्ण मोहन शुक्ला और नीरज शुक्ला ने किया।
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूर्व पार्षद प्रदीप तिवारी, संतोष तिवारी सुशील मिश्र, गंगा सागर तिवारी, कैलाश उपाध्याय, राकेश गुप्ता, बबिता पाठक, भूपेंद्र पांडेय, सुजाता पांडेय , बबिता पाठक, मंजू सिंह, शिवपुजन शुक्ल, खुशमूद अख्तर उपस्थित रहे।
हरियाली साथी की ओर से विनय कुमार, अजय कुमार प्रसाद ने कहा कि पेड़ पौधे लगाकर ही हम पर्यावरण संरक्षण कर सकते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अंकिता चटर्जी की अहम भूमिका रही। स्कूल संचालक सुनील शुक्ला ने कहा कि मेरे व्यक्तिगत जीवन, पारिवारिक जीवन और सामाजिक जीवन से भी महत्वपूर्ण मेरे लिए मेरा देश है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



