कोलकाता। बाल दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय कवि संगम, पश्चिम बंगाल हावड़ा इकाई द्वारा आयोजित हिंदी और बंगला में कविता पाठ का आयोजन सारथी फाउंडेशन में रविवार 16 नवंबर शाम को किया गया था। जिसमें सारथी फाउंडेशन में पंजीकृत 25 बच्चों ने हिस्सा लिया।
आज के इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि संगम पश्चिम बंगाल हावड़ा इकाई की ओर से हिमाद्री मिश्रा, नीलम झा, विजय इस्सर तथा सारथी फाउंडेशन की ओर से संस्था के अध्यक्ष राजकुमार गुप्त, महासचिव संजना गुप्ता, सह सचिव पंकज प्रसाद गुप्ता तथा सदस्य ऋषि राज गुप्ता उपस्थित थे।
चार विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ पुरस्कार दिया गया। अन्य सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कविता पाठ कर और पुरस्कार पाकर सभी बच्चे और उनके अभिभावक काफी उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया और भविष्य के लिए मार्गदर्शन किया।

संस्था की महासचिव संजना गुप्ता ने कहा कि कोई भी सामाजिक संस्था या व्यक्ति हमारे संस्था के विद्यार्थियों और आर्थिक रूप से पिछड़ी महिलाओं को किसी भी रूप में मदद करने के लिए आगे आती है तो सभी का स्वागत रहेगा। उल्लेखनीय की कोलकाता हिंदी न्यूज डॉट कॉम संस्था की मीडिया पार्टनर है।
Please Support us
#Join_Sarathi_Foundation
#সারথী_ফাউন্ডেশন #सारथी_फाउंडेशन
Regd. Under : ITA & NITI AAYOG (Govt. Of India)
Mobil no. : +91 94330 41021
Email : sarthifoundationkolkata@gmail.com
Visit us : https://mysarthifoundation.org
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



