IMG 20251205 WA0000

बच्चों ने रंगों से बयाँ की मन की बात

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीनगर जिला प्रशासन और समग्र शिक्षा मिशन के संयुक्त आयोजन में आज श्री अरविंद शिशु उद्यान प्रांगण में विशेष रूप से सक्षम बच्चों ने अपनी भावनाओं को रंगों के माध्यम से व्यक्त कर सभी के दिलों को छू लिया।

इस अवसर पर मौजूद जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिभा रानी माइती, कलेक्टर विजिन कृष्ण, अतिरिक्त कलेक्टर और अन्य अधिकारियों ने बच्चों की अनूठी प्रतिभा की प्रशंसा की।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्वर्णाभ बेरा सहित अन्य विशेष जरूरत वाले बच्चों द्वारा रंगोत्सव था, जिसमें उन्होंने अपनी मन की बात रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त की।

बच्चों के चित्रों में उनकी भावनाओं, सपनों और उम्मीदों की झलक साफ झांकी, जिससे उपस्थित सभी लोग अभिभूत हो उठे। जिला प्रशासन ने इन बच्चों के बीच उपहार भी वितरित किए, जिससे उन्हें प्रोत्साहन मिला।

यह आयोजन विशेष रूप से सक्षम बच्चों की प्रतिभा और उनकी अभिव्यक्ति के महत्व को समझाने का प्रयास था, जिससे समाज में उनकी भूमिका और भी सशक्त बने।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 1 =