मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया मंत्रिमंडल में बदलाव, बाबुल सुप्रियो समेत 10 नए चेहरे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अपनी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया। जिसके तहत 10 नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। हालांकि इसकी घोषणा ममता बनर्जी ने शिक्षा भर्ती घोटाले में फंसे पार्थ चटर्जी के जेल जाने के बाद ही कर दी थी। साल 2021 में सरकार बनाने के बाद सीएम ममता का ये पहला कैबिनेट बदलाव है। नए मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा फेमस नाम बाबुल सुप्रियो का है। वो पहले बीजेपी में थे और पीएम मोदी ने उन्हें केंद्रीय मंत्री तक बनाया था।

हालांकि बाद में वो हटा दिए गए, जिसके बाद उन्होंने बीजेपी का दामन छोड़कर टीएमसी का साथ पकड़ लिया। अब ममता बनर्जी ने उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया है। इसके अलावा स्नेहाशीष चक्रवर्ती, पार्थ भौमिकी, उदयन गुहा और प्रदीब मजूमदार कैबिनेट मंत्री बने हैं। इसके अलावा बिप्लब रॉय चौधरी और बीरबाहा हसदा को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी मिली, जबकि ताजमुल हुसैन और सत्यजीत बर्मन राज्यमंत्री बने हैं।

हाल ही में सीएम ममता ने कहा था कि हम बुधवार को कैबिनेट में फेरबदल करेंगे, जिसमें कुछ नए चेहरे होंगे। हमारे पास पूरे मंत्रालय को भंग करने और एक नया बनाने की कोई योजना नहीं है। हां, एक फेरबदल होगा। हमने मंत्री सुब्रत मुखर्जी, साधन पांडे को खो दिया। पार्थ चटर्जी जेल में हैं इसलिए उनका सारा काम करना है। ये मेरे लिए अकेले संभालना संभव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *