ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चर देंगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी!

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की तेज तर्रार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लंदन का दौरा कर सकती है। यह दौरा उन्हें आक्सफॉर्ड यूनिवर्सिटी के लिए होगा, जहां वह लेक्चर देने जा सकती है। यह जानकारी एक सरकारी अधिकारी के जरिए सामने आ रही है। ममता को यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर जॉनथन मिची ने नवंबर 2023 में हुए बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट के दौरान ही बुलावा दिया था।

अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है, वे मार्च में ही यूनिवर्सिटी में जा सकती है। अधिकारी ने तारीख बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बनर्जी 21 मार्च को लंदन के लिए रवाना हो सकती हैं और यूनिवर्सिटी में 27 मार्च को उनका लेक्चर आयोजित होना है। ममता बर्नजी की फ्लाइट दुबई से होते हुए लंदन पहुंचेगी।

उन्होंने आगे कहा कि लंदन में पहुंचने के बाद ममता बनर्जी 25 मार्च को लंदन के बिजनेसमैन के साथ मीटिंग करेंगी। उसके बाद 29 मार्च को लंदन से मुख्यमंत्री भारत के लिए रवाना होंगी।

बता दें कि सीएम की यह ब्रिटेन यात्रा दूसरी बार होगी, इससे पहले ममता बनर्जी 2017 में एशिया स्कॉटलैंज इंस्टीट्यूट और एडिनबर्ग चैंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से स्टॉटिश डेवलपमेंट इंटरनेशल द्वारा एडिनबर्ग में आयोजित एक बिजनेस मीट में शामिल हुईं थीं।

ममता बनर्जी 2023 के सितंबर में राज्य में निवेश लाने के लिए स्पेन दौरे पर भी गई थीं। वहां से उन्होंने दुबई में राज्य सरकार द्वारा आयोजित एक अन्य व्यापार सम्मेलन में भी भाग लिया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 3 =