कोलकाता हिन्दी न्यूज | 13 अगस्त 2026: चेतला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर प्राइमरी स्कूल में बच्चों के बीच स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष स्वास्थ्य सुरक्षता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन स्कूल हेल्थ डिपार्टमेंट, अर्बन हेल्थ यूनिट एंड ट्रेनिंग सेंटर तथा आलिया यूनिवर्सिटी पश्चिम बंगाल सरकार के बीएससी नर्सिंग विभाग की छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा किया गया।
बच्चों को सिखाई स्वच्छता की अहम बातें
नर्सिंग की छात्राओं ने बच्चों को हाथ धोने की सही विधि, व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित स्नान, नाखूनों की सफाई, दाँतों एवं मुँह की स्वच्छता, पर्याप्त नींद तथा शौचालय की स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सरल एवं रोचक ढंग से जानकारी दी।
प्रधानाध्यापक का बयान
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि बच्चों को छोटी उम्र से ही स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना उनके स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।


