बढ़ती भेदभाव को चौरस करके दम लूंगा! डॉ. विक्रम चौरसिया
गया जी। चौरसिया सम्मेलन सह नाग पंचमी महोत्सव का बिहार सरकार के पूर्व सदस्य माननीय विनोद भगत ने उद्घाटन किया। जहां डॉ. विक्रम चौरसिया ने राजनीति में भागीदारी के लिए आवाज बुलंद किया। मुक्ति धाम के लिए पूरे विश्व में मशहूर गया जी शहर मे चौरसिया सम्मलेन सह पदयात्रा एवं नाग पंचमी महोत्सव का आयोजन धर्म सभा भवन मे बड़े ही भव्य तरीके से मनाया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पदयात्रा जुलुस व संस्कृति कार्यक्रम रहा, जहां हजारों कि संख्या मे लोग शामिल हुए। जिसमे युवा आइकॉन, प्रसिद्ध चिंतक, सामाजिक कार्यकर्ता, आईएएस मेंटर माननीय डॉ. विक्रम चौरसिया, अति पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य विनोद भगत चौरसिया, शंभू चौरसिया, नन्द किशोर चौरसिया आदि विशिष्ठ अतिथि मौजूद रहे।

मगध की धरती का इतिहास बहुत पुराना और गौरवशाली है। इसी तरह चौरसिया समाज का इतिहास भी पुरानी है। चौरसिया समाज, जिसे नागवंशी समाज भी कहा जाता है, हमारा इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है, जब नागवंशी राजा वासुकि ने पांडवों के लिए पान उपलब्ध कराया। नागदेव को हमारा कुलदेव माना जाता है।
मगध की धरती ने भारतीय इतिहास और संस्कृति को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह क्षेत्र ज्ञान, धर्म और शक्ति का केंद्र रहा है और इसका प्रभाव आज भी महसूस किया जा सकता है। चौरसिया समाज को राजनीतिक भागीदारी से वंचित किया जा रहा है, ये कहना था डॉ. विक्रम चौरसिया का।
वही डॉ. विक्रम एक बात बहुत जोर देकर बोले कि हम चौरसिया जी है हम समाज में भेदभाव मिटाकर समाज में समानता के लिए लड़ते हैं, चौरस पूरे समाज को करने के लिए।
अपने स्कूल समय से ही लड़ते रहा हूं, देश में बढ़ती भेदभाव को हम लोक अदालत के जनक पूर्व सांसद माननीय शिव दयाल सिंह चौरसिया के सपने को पूरे करेंगे। पूरे देश से भेद भाव मिटाने के लिए हज़ारों की संख्या में लोगों को डॉ. विक्रम चौरसिया ने अंत में संकल्प दिलाए।
जहां चौरसिया कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष अनुज चौरसिया, युवा अध्यक्ष त्रिपुरारी चौरसिया, कोषाध्यक्ष विवेक चौरसिया, दीपक चौरसिया सदस्य, महिला अध्यक्ष रिंकी चौरसिया, महिला अध्यक्ष संजू चौरसिया, सदस्य सुलेखा चौरसिया, बरखा चौरसिया बेला प्रखंड अध्यक्ष शशि शेखर चौरसिया, शेरघाटी अध्यक्ष अनिल चौरसिया, रंजीत चौरसिया,
चंडी स्थान से चंद्र शेखर चौरसिया, गुरारू से डॉ. सियाराम चौरसिया, संतोष चौरसिया, औरंगाबाद जिला अध्यक्ष सतीश चौरसिया, रामाकांत चौरसिया, रामचंद्र चौरसिया, बंशीधर चौरसिया, इमामगंज से राजेश नंदन चौरसिया, बेला से भीम चौरसिया जैसे ही बहुत से कर्मठ समाज के लोगों ने डॉ. विक्रम चौरसिया के साथ संकल्प लिया पूरे देश में भेदभाव मिटाने के लिए।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



