IMG 20260302 WA0029

चौरसिया समाज का भव्य होली मिलन एवं सामाजिक सम्मेलन संपन्न

देव, औरंगाबादचौरसिया कल्याण समिति, गया जी, बिहार के तत्वावधान में देव में भव्य होली मिलन समारोह एवं सामाजिक सम्मेलन का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रहित एवं समाजहित के लिए समर्पित मुख्य अतिथि रमेश लक्खू लाल चौरसिया एवं डॉ. विक्रम चौरसिया द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार चौरसिया ने की, जबकि सफल संचालन एवं नेतृत्व युवा अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार चौरसिया द्वारा किया गया। सम्मेलन में समाज की एकता, शिक्षा के विस्तार, सामाजिक जागरूकता तथा राजनीतिक सहभागिता को सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया गया।

अपने संबोधन में डॉ. चौरसिया ने कहा कि किसी भी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, संगठन एवं राजनीतिक भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक दल समाज को सम्मान देगा, समाज भी उसका समर्थन करेगा। साथ ही चौरसिया समाज से भविष्य में सांसद एवं मंत्री स्तर का नेतृत्व तैयार करना समय की प्रमुख आवश्यकता है।IMG 20260302 WA0024

कार्यक्रम में डॉ. अनुपम चौरसिया, डॉ. जयप्रकाश चौरसिया, प्रमंडल अध्यक्ष मनोहर लाल चौरसिया, शिक्षक शशि भूषण चौरसिया, जिला महिला अध्यक्ष रिंकी चौरसिया, दीपक चौरसिया, शिक्षिका सरिता चौरसिया, जिला सलाहकार चंद्रशेखर चौरसिया,

डॉ. सियाराम चौरसिया, सुबोध चौरसिया, पंकज चौरसिया, सुलेखा चौरसिया, बरखा चौरसिया एवं संजू चौरसिया, रोहित चौरसिया सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग, महिला प्रतिनिधि एवं युवा उपस्थित रहे।

आयोजन की सफलता में युवा अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार चौरसिया व अनुज चौरसिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें अंकिता चौरसिया का निरंतर सहयोग विशेष रूप से सराहनीय रहा।

नाग देवता एवं पान संस्कृति की प्रतीकात्मक झलकियों से सुसज्जित इस आयोजन ने सामाजिक एकता, पारंपरिक गौरव एवं आपसी भाईचारे को नई मजबूती प्रदान की। सम्मेलन को सामाजिक जागरूकता एवं संगठन सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सराहा गया।IMG 20260302 WA0030

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 15 =