IMG 20250514 WA0011

चंद्रकोणा रोड : स्कूल के प्रशासनिक भवन के निर्माण में समाजसेवी ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

चंद्रकोणा रोड : स्कूल के प्रशासनिक भवन के निर्माण में समाजसेवी ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत चंद्रकोणा रोड स्थित सरस्वती हाई स्कूल के इतिहास में बुद्ध पूर्णिमा एक यादगार दिन के रूप में दर्ज किया गया। क्षेत्र के प्रतिभाशाली पुत्र, समाजसेवी और शिक्षा प्रेमी अशोक कुमार नंदी ने अपने पिता स्वर्गीय बंकिम नंदी और माता स्वर्गीय नित्यबाला नंदी को श्रद्धांजलि देते हुए,

चंद्रकोणा रोड सरस्वती हाई स्कूल की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राम चंद्र पाल और अन्य सदस्यों की ओर से आग्रह पर प्रशासनिक भवन के दूसरे तल्ले के निर्माण के लिए सारा खर्च वहन करने का निर्णय लिया और उस भवन का शिलान्यास किया।

वक्ताओं ने कहा कि नंदी का यह प्रयास स्कूल के लिए कुछ करने की सोच, चेतना और विचार का एक उज्ज्वल उदाहरण है और हमेशा के लिए अमिट रहेगा। इस अवसर पर नंदी के योग्य पुत्र मिलन नंदी, शिक्षा प्रेमी अंगतलाल दे और उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

इसके अलावा ब्लॉक के शिक्षा अधिकारी दोलन हाजरा, स्कूल की प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष मलय चंदन बनर्जी, क्षेत्र के दो वरिष्ठ शिक्षक बिमल चंद्र रॉय और बिप्रदास पाल, क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग, प्रबंधन समिति के सदस्य, स्कूल के शिक्षक, शिक्षाकर्मी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + eight =