तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चन्द्रकोणा रोड में अखिल भारतीय लोकतांत्रिक महिला समिति की ओर से शिशु स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर चन्द्रकोणा रोड क्षेत्रीय समिति के तत्वावधान में नई बस्ती में स्थित अनिल विश्वास भवन में आयोजित किया गया। शिविर में 541 बच्चों का इलाज किया गया और उन्हें मुफ्त दवाएं दी गई।
शिविर में डॉ. बी.बी. मंडल, डॉ. विश्वजीत हाजरा और डॉ. नैरुत दास सहित कई विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद थे। इसके अलावा, राज्य के पूर्व मंत्री सुशांत घोष, चन्द्रकोणा रोड महिला समिति की सचिव लिपिका बारिक और सीपीआईएम चन्द्रकोणा रोड कमिटी के सचिव चंचल मंडल भी उपस्थित थे।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर समाज के वंचित वर्गों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, जो महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा सकते। ये शिविर न केवल स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान करते हैं, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी करते हैं।
उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय लोकतांत्रिक महिला समिति ने इस शिविर के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समिति का उद्देश्य समाज में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देना है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

