तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। शिक्षक संगठन आल बंगाल टीचर्स एसोसिएशन की पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत चंद्रकोणा रोड क्षेत्रीय शाखा के एकादश त्रिवार्षिक सम्मेलन का आयोजन डाबचा नवकोला हाई स्कूल में हुआ।
इस सम्मेलन में 54 शिक्षक, शिक्षिकाओं और शिक्षाकर्मियों ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्घाटन मेदिनीपुर सदर महकमा सचिव श्यामल घोष ने किया।
सम्मेलन में नौकरी से निकाले गए योग्य शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति, पूर्ण महंगाई भत्ता, शिक्षकों और शिक्षाकर्मियों का सम्मान और गरिमा बहाल करने, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों के वेतन में असमानता दूर करने और सामान्य शिक्षा प्रणाली को बचाने के लिए संघर्ष का आह्वान किया गया।
सम्मेलन में नए क्षेत्रीय समिति का गठन किया गया और आगामी महकमा सम्मेलन के लिए प्रतिनिधियों का चयन किया गया। सम्मेलन के अंत में जिला सचिव जगन्नाथ खां ने अपने समापन भाषण में प्रतिनिधियों को प्रेरित किया और भविष्य की दिशा-निर्देश दिए।
सम्मेलन में उपस्थित अतिथियों में चंचल कुमार मंडल, सोनाली सिंह भट्टाचार्य, सुरेश चंद्र पड़िया, सविता मान्ना, अभिषेक दे, विश्वजीत प्रमाणिक, सुदीप कुमार खाड़ा, श्रावणी मिश्रा, सुबीर कुमार सिन्हा, सुभाष चंद्र माझी, मिहिर कुमार पाठक, गुणधर घोष आदि शामिल रहे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

