तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत घाटाल अनुमंडल में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की घाटाल शाखा ने एक विशेष राहत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बाढ़ पीड़ितों तक आवश्यक सामग्री पहुँचाकर उनके कष्टों को कम करना था।
यह कार्यक्र्म चंद्रकोणा-1 ब्लॉक के मनोहरपुर-2 क्षेत्र स्थित कुलदह फ्लड सेंटर में आयोजित किया गया, जहाँ रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने हाथों-हाथ बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री प्रदान की। इसमें खाद्य पदार्थ, वस्त्र, पेयजल, और अन्य आवश्यक वस्तुएँ शामिल थीं।
इस अवसर पर चंद्रकोणा के विधायक अरूप धाड़ा, चंद्रकोणा-1 पंचायत समिति के पूर्त कार्याध्यक्ष महादेव मल्लिक, स्थानीय प्रधान, उपप्रधान, पंचायत सदस्य, तथा रेडक्रॉस सोसाइटी के रिलीफ इंचार्ज शुभदीप सिंह राय और कोषाध्यक्ष राममोहन चक्रवर्ती उपस्थित थे।

समारोह में उपस्थित सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा में मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। घाटाल का प्रशासन और रेडक्रॉस सोसाइटी मिलकर हर जरूरतमंद के दरवाजे तक सहायता पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इसके लिए रेडक्रॉस और प्रशासन का आभार प्रकट किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



