तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले के मठ-चंडीपुर के अरण्यक समारोह मंच पर “मानसून स्पेशल क्विज लीग” का आयोजन किया गया। जिसमें 6 टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम में 7 क्विजर थे।
उद्घाटन समारोह में विशिष्ट प्रदीप जाना, प्रतीक जाना, सैकत दास, सप्तर्षि चटर्जी और जिले के प्रसिद्ध क्विज मास्टर्स उपस्थित थे।
पूरे क्विज का संचालन जिले के चार प्रसिद्ध क्विज मास्टर्स – अरुणांशु प्रधान, संदीपन दास, पवित्र कुमार भक्त और पूर्ण अधिकारी ने किया। सहयोगी के रूप में अतनु रॉय, संदीप दे, चयन जाना, शेख मुजफ्फर आदि उपस्थित थे।
72 प्रश्नों के कठिन मुकाबले के बाद, देवोत्तम मजूमदार के नेतृत्व में भगवानपुर टीम चैंपियन बनी। अधिराज माईती के नेतृत्व में श्रीकृष्णपुर टीम रनर-अप रही।
आयोजकों की ओर से विश्वजीत जाना और सुमन दिन्दा ने बताया कि यह लीग केवल चंडीपुर और भगवानपुर ब्लॉक के क्विजरों तक ही सीमित थी।
इस लीग का उद्देश्य चंडीपुर क्षेत्र में क्विज को विशेष रूप से बढ़ावा देना था। यह लीग क्षेत्र में क्विज के प्रसार में अग्रणी भूमिका निभाएगी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

