Images 2021 10 21T150738.946

चैम्पियंस लीग : रोनाल्डो के गोल से मैनचेस्टर युनाइटेड जीता

मैनचेस्टर। पुर्तगाल के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 81वें मिनट में लगाये गए विजयी गोल की मदद से मैनचेस्टर युनाइटेड ने चैम्पियंस लीग फुटबॉल के मैच में अटलांटा को बुधवार को 3-2 से हराया। रोनाल्डो आखिरी सीटी बजने के बाद घुटने के बल बैठ गए और आसमान की ओर देखने लगे। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की जुबां पर उन्हीं का नाम था।

चैम्पियंस लीग में सर्वाधिक गोल करने वाले रोनाल्डो का यह 138वां गोल था। इससे तीन सप्ताह पहले विलारियाल के खिलाफ दूसरे दौर के मैच में उन्होंने स्टॉपेज टाइम के पांच मिनट के भीतर गोल करके टीम को जीत दिलाई थी। युनाइटेड अब ग्रुप एफ में पहले स्थान पर है जबकि विलारीयल उससे दो अंक पीछे है।

युवेंटस ने जेनिट को हराया : स्थानापन्न खिलाड़ी डेजान कुलुसेवस्की के गोल की मदद से युवेंटस ने चैम्पियंस लीग फुटबॉल में जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग को 1-0 से हरा दिया। कुलुसेवस्की ने एकमात्र गोल आखिरी सीटी बजने से चार मिनट पहले किया।

युवेंटस ने इससे पहले माल्मो और चेलसी को हराया था। युवेंटस अब ग्रुप एच में शीर्ष पर है जबकि चेलसी तीन अंक पीछे है जिसने माल्मो को 4-0 से हरराया। जेनिट युवेंटस से छह अंक पीछे है और माल्मो ने अभी खाता नहीं खोला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 9 =