IMG 20201225 WA0006

असहाय बच्चों के साथ मनाया बड़ा दिन

हावड़ा कल्याणपल्ली सार्वजनिन दुर्गोत्सव यूथ क्लब की ओर से ” बच्चों का बड़ा दिन ” शिवपुर गंगाघाट पर मनाया गया । इस अवसर पर विशिष्ट समाजसेवी आयेतर्ी दे मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थी । क्लब की ओर से बच्चों को खिलौने , पाठ्य सामग्री , तथा पौष्टिक आहार उपहास्वरुप दिए गए। गंगाघाट के सामने रहने वाले बच्चों ने बताया कि बड़ा दिन को इस तरह मना कर और उपहार पाकर उन्हें काफी खुशी हो रही है । दूसरी ओर क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि साल के एक दिन को इस तरह मना कर और असहाय बच्चों के साथ खुशी बांट कर उन्हें काफी शांति मिलती है । उनका प्रयास हर साल इस तरह के आयोजन का रहेगा ।

यह भी पढ़ें:  केशियाड़ी : रंगारंग रहा नछिपुर आदिवासी उच्च विद्यालय का 65वां स्थापना दिवस समारोह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *