हावड़ा: एमसीकेवी के कक्षा 8 के छात्र आयुष्मान सिंह ने अपना जन्मदिन इस बार जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया। अपने दादा हरेश्वर प्रसाद सिंह, भाई आदर्श सिंह, मां नेहा सिंह, पिता चंदन सिंह के साथ वह हावड़ा के बादामी देवी शारदा शिशु मंदिर पहुंचे।
परिवार के साथ उसने स्वयं ही सजावट का काम किया। वहीं लजीज व्यंजनों का प्रबंधन भी जरूरतमंद बच्चों के लिए करवाया। उसने इन बच्चों के साथ मिलकर जन्मदिन का केक भी काटा।
अपने हाथों से उन्हें केक खिलाया। आयुष्मान ने कहा कि दरअसल पापा और दादा चाहते थे कि हम किसी बड़े होटल में जाकर जन्मदिन मनाएं।
लेकिन मेरी इच्छा थी कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के साथ मिलकर यह खुशियां मना सकूं। आयुष्मान के इस पहल की जमकर सराहना हो रही है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

