341894 cbi

सीबीआई ने बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के मामलों की जांच में चौथा आरोपपत्र दाखिल किया

कोलकाता। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा के मामलों की जांच में चौथा आरोपपत्र दाखिल किया है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता की कथित हत्या के संबंध में नदिया जिले की कृष्णानगर अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपपत्र में दो मई को विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता की हत्या में कथित रूप से शामिल दो आरोपियों के नाम हैं।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पिछले महीने सीबीआई को चुनाव बाद हिंसा के मामलों की जांच करने का निर्देश दिया था। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद की गई हत्याओं और अन्य जघन्य अपराधों के संबंध में अब तक सीबीआई ने 34 प्राथमिकी दर्ज की हैं। CBI पहले ही उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा और बीरभूम जिले के नलहाटी तथा रामपुरहाट में हुई घटनाओं के संबंध में विभिन्न अदालतों में तीन आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है।

यह भी पढ़ें:  लालन शेख मौत की सीआईडी जांच पर हाईकोर्ट ने नहीं लगाई रोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *