Anubrata

दिल्ली ले जाने की अटकलों के बीच अणुव्रत को और 14 दिनों की सीबीआई हिरासत

कोलकाता पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित मवेशी तस्करी मामले में गिरफ्तार बीरभूम जिले के बाहुबली तृणमूल नेता अणुव्रत मंडल को कोर्ट ने और 14 दिनों की सीबीआई हिरासत में रखने का आदेश दिया। शुक्रवार को आसनसोल की विशेष सीबीआई कोर्ट में उन्हें पेश किया गया था जहां न्यायाधीश राजेश चक्रवर्ती ने 17 मार्च तक उन्हें सीबीआई हिरासत में रखने का आदेश दिया।

कोर्ट का यह फैसला ऐसे वक्त आया है जब केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उन्हें नई दिल्ली ले जाने की तैयारी में है और इसे रोकने के लिए मंडल ने कलकत्ता हाई कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट में एक साथ याचिकाएं लगाई है।

दोनों याचिकाओं पर आज ही सुनवाई होनी है। उल्लेखनीय है कि मवेशी तस्करी मामले में गिरफ्तारी के बाद करीब सात महीने से अणुव्रत मंडल जेल में हैं। वह आसनसोल सेंट्रल जेल में बंद हैं।

यह भी पढ़ें:  'संविधान को विनाश से बचाएं', ममता बनर्जी ने सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत से की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *