हावड़ा। शुक्रवार को श्री जैन विद्यालय फॉर गर्ल्स, हावड़ा में औरतों में कैंसर से संबंधित जानकारी देने के लिए एक कैंसर जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंसर जागरूकता कैंप विद्यालय के सचिव ललित कंकरिया द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमें डॉक्टर सायनी भंज जो कि ऑंकोलॉजिस्ट है शामिल रही।
उन्होंने बच्चियों को कैंसर के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में प्रत्येक बच्चियों के महिला अभिभावक को आमंत्रित किया गया था जिससे उनको इस विषय में विस्तार से समझाया जा सके। उन्होंने बताया कि बच्चियों को कम उम्र में ही तीन टीके लगवाएं ताकि उनमें यह रोग विकसित न हो सके।
विद्यालय की प्रधानाचार्य मौसमी घोषाल ने इस कार्यक्रम के लिए सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के चंद्रदेव चौधरी एवं सोमन चक्रवर्ती की मुख्य भूमिका रही।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

