रिसड़ा। राष्ट्रवादी हिन्दू जागरण समिति की तरफ से रिसड़ा के एन एस रोड अंचल में दो विभिन्न स्थानों पर जगन्नाथ भगवान की रथयात्रा के उपलक्ष्य में दर्शनार्थियों के सेवार्थ निःशुल्क प्रभु जगन्नाथ के प्रसाद स्वरूप जलेबी एवं पापड़ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ज्ञातव्य है की रथयात्रा के दिन जलेबी और पापड़ का विशेष महत्व है। दोपहर 2 बजे से प्रारम्भ उक्त कार्यक्रम से सैकड़ों जगन्नाथ भक्त लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम संयोजक समाजसेवी राजीव सिंह ने बताया की ऐसे सेवामूलक कार्यक्रम हर सनातनी त्योहारों पर निरन्तर चलते रहेंगे।
उक्त अवसर पर अरुण मिश्रा, डॉ. रामा शंकर सिंह, विनय सरकार, किरण सिंह, अरबिंद राय, मोहन सिंह, उपेंद्र रविदास, संतोष रविदास सहित कई अन्य समाजसेवियों ने उपस्थित रहकर सेवा भाव से कार्यक्रम में सहभागिता की।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

