IMG 20260829

विनय सिंह बैस कि कलम से – राष्ट्रीय खेल दिवस

नई दिल्ली। क्या आपको पता है कि जिस खिलाड़ी के नाम पर आज “राष्ट्रीय खेल दिवस” मनाया जा रहा है और जिस “हॉकी के जादूगर” की प्रतिभा का एडोल्फ हिटलर भी कायल था। जिस कालजयी खिलाड़ी की ‘चार हाथों और चार हॉकी स्टिक’ वाली प्रतिमा ऑस्ट्रिया के वियना शहर में स्थापित है; उस महान खिलाड़ी को इस देश में बीमार होने पर एम्स, दिल्ली के जनरल वार्ड में भर्ती किया गया था।
और
हॉकी का वह बेताज बादशाह देश के सबसे बड़े अस्पताल में अनाथों की तरह, मुफलिसी में स्वर्ग सिधार गया।

इस से पहले भी अहमदाबाद में हॉकी मैच आयोजकों ने मेजर ध्यानचंद को पहचानने से इनकार कर दिया था। तब उन्हें मैच देखे बिना ही बैरंग वापस लौटना पड़ा था। विडंबना देखिए कि जिन ‘भारत रत्न?’ राजीव गाँधी ने शायद कभी गुल्ली डंडा भी न खेला हो, उनके नाम पर राष्ट्रीय खेल दिवस पर अब से कुछ वर्ष पूर्व तक “राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड’ बंटता रहा है????

यह भी पढ़ें:  ममता के मंत्री ने राज्यपाल पद समाप्त करने की मांग की, बोले- चीफ जस्टिस को मिले जिम्मेदारी

और

उनके पुत्र तो अपने पिता से भी चार कदम आगे निकले। वर्ष 2011 में मेजर ध्यान सिंह बैस का नाम देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” के लिए पीएमओ को भेजा गया था, लेकिन ‘सुपर पीएम’ और सभी खेलों के महारथी राहुल बाबा ने मेजर ध्यानचंद के तीन ओलंपिक गोल्ड मैडल, 185 मैचों में 570 गोल को ‘भारत रत्न’ के लायक न समझा और उनका नाम काटकर राजनीतिक स्वार्थवश रातों-रात सचिन तेंदुलकर को ‘भारत रत्न’ बना दिया गया।

इसके बाद आई सरकारों की वोट बैंक की राजनीति में मेजर ध्यानचंद फिट ही नहीं हुए। क्योंकि वह दलित नहीं थे, अल्पसंख्यक नहीं थे, यहां तक कि पिछड़े भी नहीं थे। कहते हैं कि सरकार की बेरुखी से खफा मेजर ध्यानचंद अपने बच्चों से कह गए थे कि पान की दुकान खोल लेना लेकिन इस देश के लिए हॉकी मत खेलना।

हालांकि अभी चार वर्ष पूर्व भारत सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार उनके नाम पर कर के कुछ तो भूल सुधार किया है। लेकिन जब तक हॉकी के जादूगर को मरणोपरांत “भारत रत्न” नहीं मिल जाता, तब तक उस खेल ‘महारत्न’ के प्रति पूरा न्याय नहीं हो पायेगा।

यह भी पढ़ें:  सटीक एक्जिस्ट पोल! 4 जून 2024 को असली नतीजे- हैट्रिक पक्की!

(विनय सिंह बैस)
मेजर ध्यानचंद बैस के वंशज

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  विजन 2047 के स्पीड ब्रेकर रूपी पेपर लीक पर तात्कालिक स्थाई कार्यवाही रूपी बुलडोजर चलाना समय की मांग
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =