IMG 20260118 WA0021

100 लीटर शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, सीजेएम कोर्ट ने भेजा 12 दिनों की न्यायिक हिरासत में

खड़गपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत पाँशकुड़ा थाने के अंतर्गत राधाबलभचक इलाके से कल रात 100 लीटर चोलाइ शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। कोलाघाट आबकारी विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी कर अरूप भौमिक नामक व्यक्ति को पकड़ा।

गिरफ्तारी के दौरान विभाग के कुछ अधिकारियों के साथ आरोपी एवं उसके समर्थकों द्वारा धक्का-मुक्की किए जाने की भी शिकायत सामने आई है।

घटना के बाद कोलाघाट आबकारी विभाग के ओसी राहुल दास के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने लंबे समय से चोलाइ शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त अरूप भौमिक को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 4 जनवरी को इसी विभाग की टीम ने अरूप भौमिक के दादा जगन्नाथ भौमिक को भी गिरफ्तार किया था।

पूर्व मेदिनीपुर जिला शराब एवं नशीली द्रव्य विरोधी कमिटी के आह्वाहक नारायण चंद्र नायक ने कहा कि विषाक्त चोलाइ शराब के खिलाफ कोलाघाट आबकारी विभाग के लगातार अभियानों के चलते कोलाघाट और पाँशकुड़ा ब्लॉक क्षेत्र में इस अवैध कारोबार में काफी कमी आई है।

इसके कारण इलाके की महिलाएँ सहित आम लोग राहत और खुशी महसूस कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी चिंता जताई कि चोलाइ शराब के साथ-साथ सरकारी एवं अधिक-विदेशी शराब के दुष्प्रभाव से अब भी कई लोग बर्बाद हो रहे हैं।

इस संबंध में आबकारी विभाग के ओ.सी. राहुल दास ने बताया कि बेहतर और स्वस्थ सामाजिक वातावरण बनाने के लिए कोलाघाट आबकारी विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगे भी अभियान जारी रहेगा।

गिरफ्तार आरोपी अरूप भौमिक को आज जिला अदालत में पेश किया गया, जहां तमलुक के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) ने उसे 12 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − ten =