Howrah accident 1280x720

दीघा जा रही बस बगनान में पलटी, 40 यात्री घायल

हावड़ा पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के बगनान में सोमवार को तड़के एक यात्री बस के पलट जाने से उसमें सवार 40 लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायलों में से पांच की हालत गंभीर है। अधिकारी के मुताबिक, हादसा सोमवार को तड़के लगभग तीन बजे हुआ, जब दीघा जा रही बस चंद्रपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर पलट गई। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज उलुबेरिया अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। अधिकारी के अनुसार, “बस में 70 यात्री सवार थे। हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।”

विस्तृत समाचार अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 18 =