IMG 20250513 WA0025

एक सामाजिक वैज्ञानिक थे बुद्ध

खड़गपुर : सम्पूर्ण विश्व मानवता को वैज्ञानिक चिंतन की दिशा प्रदान करने वाले महात्मा गौतम बुद्ध एक सामाजिक वैज्ञानिक थे। उनके बताए गए रास्ते पर चलकर भारतवर्ष की भूमि पर दो-दो चक्रवर्ती सम्राटों ने अपनी शासन व्यवस्था का परचम विश्व के सुदूर देशों तक फैलाया, परिणाम स्वरूप भारत को आध्यामिक विश्व गुरु का स्थान प्राप्त हुआ।

उक्त बातें ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने आज बुद्ध पूर्णिमा के दिन ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे टाटानगर शाखा में आयोजित बुद्ध पूर्णिमा उत्सव कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कही।

कृष्ण मोहन प्रसाद ने कहा कि वर्तमान समय में बुद्ध के त्रिशरण और पंचशील की आवश्यकता केवल भारतवासियों को ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व मानवता के कल्याण के लिए अनिवार्य है। विश्व के सर्वाधिक देश आज भी बुद्ध धम्म के रास्ते का अनुसरण कर रहे हैं और धम्म का अनुसरण करने वाले देश के ही अधिकतर नागरिक विश्व कल्याण की भावनाओं से प्रेरित है।

यह भी पढ़ें:  विनय सिंह बैस की कलम से... बचपन के स्वतंत्रता दिवस की कुछ धूमिल यादें अब भी मन मस्तिष्क में हैं!

भारत वर्ष में धम्म का अनुसरण करने वाले महापद्म नंद एवं सम्राट अशोक जैसे चक्रवर्ती सम्राट के कार्यकाल में भारतवर्ष की भूमि में संचालित नालंदा, तक्षशिला एवं विक्रमशिला विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय में विश्व के अनेकों देश से विद्यार्थी ज्ञान विज्ञान एवं ज्योतिष शास्त्र का अध्ययन करने आया करते थे। कृष्ण मोहन प्रसाद ने उपस्थित सदस्यों से त्रिशरण और पंचशील का अनुपालन करने एवं संविधान के नीति निर्देशक तत्वों को प्रत्येक भारतीय नागरिक तक पहुंचाने का आग्रह किया।

उक्त कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सदस्य अजय ठाकुर ने किया जबकि धन्यवाद ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ, टाटानगर शाखा के सचिव मुद्रिका प्रसाद ने किया। बुद्ध पूर्णिमा उत्सव के उपरोक्त कार्यक्रम में अर्जुन साहू, दीपक यादव, बीरेंद्र यादव, संजीव कुमार, जितेंद्र गुप्ता, ब्रजेश कुशवाहा, जयानंद, राहुल महतो आदि सदस्यों ने भाग लिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  वनवासी कल्याण आश्रम उत्तरबंग की 108 वनवासी जोड़ियों की सामूहिक विवाह आयोजित

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बंगाल के सिलीगुड़ी में नशीले पदार्थों की तस्‍करी के रैकेट का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =