ब्राज़ील में भू-स्खलन और अचानक बाढ़ से 100 से अधिक की मौत

ब्रासीलिया। ब्राजील के उत्तरी रियो डी जनेरियो के पेट्रोपोलिस शहर में मूसलाधार बारिश तथा भूस्खलन के कारण अब तक 104 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 35 लोग लापता हैं। जी 1 न्यूज वेबसाइट के मुताबिक बारिश और भूस्खलन की घटनाओं के कारण बुधवार तक 104 लोगों की मौत हुयी थी, जिनमें से आठ बच्चे भी शामिल हैं। इससे पहले स्थानीय मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में 94 लोगों की मौत और 54 घरों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी थी। नागरिक सुरक्षा सेवा ने 54 लोगों को सुरक्षित बचाया है, जबकि 35 लोगों को लापता होने की जानकारी दी थी। पेट्रोपोलिस रियो डी जेनेरियो का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

ब्राजील में मूसलाधार बारिश, भूस्खलन तथा बाढ़ ने भारी तबाही मचायी है। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने पेट्रोपोलिस के बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, रियो डी जनेरियो के गवर्नर क्लौट्रो कास्ट्रो ने कहा है कि इस बारिश 1932 के बाद से अब तक की सबसे भयंकर बारिश करार दिया है। इस हादसे में कई घर तबाह हो गए हैं और बाढ़ के कारण सड़कों पर खड़ी गाड़ियां तक बह गईं।

राहत-बचाव कार्य जारी है और लोगों को मिट्टी के मलबे में खोजने की कोशिश की जा रही है। ब्राज़ील के नेशनल सिविल डिफ़ेस का कहना है कि 24 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। इस हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिनमें हादसे के कारण हुए नुकसान का आंकलन किया जा सकता है। रियो डी जनेरियो के गवर्नर ने बताया कि यह लगभग युद्ध जैसी स्थिति है। उन्होंने कहा, “कारें खंभों से लटकी पड़ी हैं, पलट गयी हैं और अभी भी बहुत सारी मिट्टी और मलबा बिखरा पड़ा है।”30 से अधिक लोगों के लापता होने की सूचना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *