तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। गोपीबल्लभपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. खगेंद्रनाथ महतो और युवा नेता हेमंत महतो की उपस्थिति में अहम बैठक आयोजित किया गया। झाड़ग्राम जिला अंतर्गत गोपीबल्लभपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में विधायक डॉ. खगेंद्रनाथ महतो, युवा नेता हेमंत महतो तथा क्षेत्र के विभिन्न बूथों से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक के दौरान बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती और समन्वय पर विशेष जोर दिया गया। इस क्रम में प्रत्येक बूथ के नामों के साथ-साथ बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) के नामों की अद्यतन सूची पर विस्तार से चर्चा हुई।
संगठन पदाधिकारियों ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से यह भी आह्वान किया कि यदि किसी सदस्य को संगठनात्मक ढांचे या कार्यप्रणाली को लेकर कोई समस्या या आपत्ति है, तो उसे खुलकर साझा करें ताकि सामूहिक रूप से उसका समाधान निकाला जा सके।

संगठन सूत्रों के अनुसार, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय स्तर पर संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा आने वाले महीनों में होने वाले राजनीतिक अभियानों और कार्यक्रमों के लिए ठोस रणनीति तैयार करना है।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और सक्रिय सहयोग का संकल्प दोहराया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



