Raid Police

बम बनाने के दौरान फटा, एक गंभीर रूप से घायल

पाकुड़ ( पश्चिम बंगाल)। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव के डोमपाड़ा में बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. वह जख्मी हालत में ही भाग निकला। जानकारी के मुताबिक शुकू शेख अपने घर में बम बना रहा था। उसी दौरान बम फट गया। इससे वह गंभीर रूप घायल हो गया.आसपास का इलाका बम के धमाके की आवाज से गूंज उठा। सूचना मिलते ही मुफसिल थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज मौके पर पहुंचे। पुलिस (Police) ने मौके से बम के अवशेष बरामद किया है। साथ ही बम बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ सामान भी बरामद किया है।

मौके से मिले बम बनाने के सामानों को जब्त किया है। सूचना मिलते ही घटनास्थल का जायजा लिया। घर के अंदर एक जगह बम फटने के निशान मिले हैं। मौके से बम के अवशेष और बम बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ सामान भी बरामद किए हैं। इस घटना को लेकर छानबीन की जा रही है। फिलवक्त बम धमाके से घायल सुकू शेख भागा हुआ है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी की कोशिश जारी है. उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि बम बनाकर बेचने का काम करता है।

यह भी पढ़ें:  गऊ भारत भारती का आठवां सर्वोत्तम सम्मान समारोह संपन्न 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *