Images 2021 11 24T131319.637

Bollywood Updates : ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में नजर आयेगी राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की जोड़ी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की जोड़ी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में नजर आयेगी। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर ने अपने प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस की अगली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही का एलान कर दिया है। इस फिल्म की घोषणा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक मोशन पोस्टर शेयर कर दी है।फिल्म में राजकुमार राव महेंद्र के किरदार में नजर आने वाले हैं, वहीं जान्हवी कपूर महिमा का अहम किरदार निभा रही हैं।

वीडियो की शुरूआत में राजकुमार और जान्हवी कपूर की आवाज भी सुनाई दे रही है, जिसमें वो कहते हैं कि कभी-कभी एक सपना पूरा करने के लिए, दो लोगों की जरूरत पड़ती है। इस मोशन पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर कर करण जौहर ने कैप्शन लिखा, “एक सपने को दो दिलों ने चुना। पेश है मिस्टर एंड मिसेज माही, शरण शर्मा द्वारा निर्देशित, जो अपने जादू के स्पर्श के सात बताने के लिए एक और दिल को छू लेने वाली कहानी के साथ वापस आ रहे हैं। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर द्वारा अभिनीत यह फिल्म 7 अक्टूबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ”

करियर की बेहद महत्वपूर्ण फिल्म है शहजादा : कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म करियर की बेहद महत्वपूर्ण फिल्म है। रोहित धवन के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘शहजादा’ में कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की मुख्य भूमिकाये है। कार्तिक आर्यन ने बताया है कि ‘शहजादा’ उनके करियार की बेहद महत्वपूर्ण और बड़ी है।फिल्म शहजादा की शूटिंग काफी बड़े पैमाने पर की जा रही हैं। गौरतलब है कि भूषण कुमार, अल्लू अरविंद, अमन गिल द्वारा निर्मित फिल्म ‘शहजादा’ में कार्तिक आर्यन और कृति सैनन के अलावा मनीषा कोईराला, परेश रावल, रोनित रॉय और सचिन खेड़कर की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 04 नवंबर 2022 को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें:  भोजपुरी फिल्म ‘ससुरारी जिंदाबाद’ की डबिंग कंप्लीट

शाहिद कपूर की जर्सी का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर की स्टोर्ट्स ड्रामा फिल्म जर्सी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। शाहिद कपूर की मोस्टअवेटेड स्टोर्ट्स ड्रामा फिल्म जर्सी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। गौतम तिन्नुरी के निर्देशन में बनी फिल्म जर्सी में मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में शाहिद क्रिकेटर बने हैं। वहीं मृणाल उनकी पत्नी की भूमिका में हैं। शाहिद के पिता पंकज कपूर फिल्म में कोच की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म जर्सी 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सुपरस्टार्स का दौर कभी खत्म नहीं होगा : सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान का कहना है कि ‘सुपरस्टार्स का दौर कभी खत्म नहीं होगा। हाल के समय में सिनेमा में काफी बदलाव देखने को मिला है। ओटीटी के रूप में नया प्लेटफॉर्म उभरकर सामने आया है। ओटीटी के बढ़ते वर्चस्व को देखते हुए अब यह कहा जाने लगा है कि इससे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में स्टारडम एरा खत्म हो जाएगा लेकिन सलमान खान ऐसा नहीं मानते। सलमान खान ने कहा, “ मुझे नहीं लगता कि स्टार्स का दौर कभी खत्म होगा।

यह भी पढ़ें:  संदेशपरक भोजपुरी फिल्म ‘बोल राधा बोल’ का फर्स्ट लुक जारी

यह कभी खत्म नहीं होगा। ये हमेशा रहेगा। ‘हम जाएंगे तो कोई और आएगा।अब यंग जनरेशन के पास अपना सुपर स्टारडम होगा।मैं कई सालों से सुन रहा हूं कि ये अंतिम जनरेशन है, हम यंग जनरेशन के लिए सबकुछ इतना आसान नहीं छोड़ने वाले हैं। हम उन्हें सबकुछ सौंपकर नहीं जाने वाले हैं। मेहनत करो भाई, पचास प्लस में हम मेहनत कर ही रहे हैं तो आप भी मेहनत करो।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बंगाल के दुत्तापुकुर में पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट, 7 की मौत, कई घायल
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − thirteen =