Bollywood Updates : गणपत में जोरदार एक्शन करती नजर आयेंगी कृति सैनन

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन अपनी आने वाली फिल्म ‘गणपत’ में जोरदार एक्शन करती नजर आयेंगी। विकास बहल के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘गणपत’ में टाइगर श्राफ और कृति सैनन की मुख्य भूमिका है।कृति सैनन गणपत में टाइगर श्रॉफ के साथ जोरदार एक्शन करती नजर आयेंगी। फिल्म के यूके शेड्यूल से कृति सैनन के किरदार जस्सी का एक वीडियो सामने आया है।इस वीडियो में कृति का एक्शन गर्ल वाला अवतार सामने आया है।

टाइट ब्लैक लेदर जैकेट और जींस में बाइक दौड़ा रही कृति एक्शन के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही हैं। कृति ने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।बताया जा रहा है कि कृति फिल्म ‘गणपत’ में टाइगर के साथ कुछ हाई ओक्टेन एक्शन सीन करने वाली हैं। इससे पहले टाइगर श्रॉफ ने एक्शन करते हुए सीन के साथ यूके शेड्यूल शुरू करने की जानकारी दी थी। यह फिल्म अगले साल 23 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

नोरा फतेही का गाना ‘कुसू-कुसू’ रिलीज

बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार की फ़िल्म सत्यमेव जयते 2 से नोरा फतेही का गाना ‘ ‘कुसू-कुसू’ रिलीज हो गया है। मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ में जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार ने मुख्य भूमिका निभायी है। इस फिल्म से नोरा फतेही का गाना ‘कुसू-कुसू’ रिलीज हो गया है।रिलीज होते ही यह गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। गाने को जारा खान और देव नेगी ने गाया है और गाने का म्यूजिक तनिष्क बागची ने दिया है। गौरतलब है कि ‘सत्यमेव जयते 2’ वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ का सीक्वल है। ‘सत्यमेव जयते 2’ 26 नवंबर को रिलीज होगी।

रवीना टंडन की ‘अरण्यक’ 10 दिसंबर को ओटीटी पर होगी रिलीज

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की वेबसीरीज ‘अरण्यक’ 10 दिसंबर को ओटीटी पर रिलीज होगी।रवीना टंडन जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू करने वाली हैं। वह अपनी वेब सीरीज ‘अरण्यक’ को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। ‘अरण्यक’ में रवीना एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी। रवीना की ‘अरण्यक’ 10 दिसंबर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगी। रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, “एक ऐसी कहानी जिसके पीछे छुपी हैं कई और कहानियां।

जानना चाहते हैं आप? देखिए ‘अरण्यक’ 10 दिसंबर को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।” गौरतलब है कि ‘अरण्यक’ में परमब्रत चटर्जी, आशुतोष राणा, जाकिर हुसैन और मेघना मलिक भी नजर आएंगी। रॉय कपूर फिल्म्स और रमेश सिप्पी एंटरटेनमेंट द्वारा इसका निर्माण किया गया है। यह एक रहस्यपूर्ण सुपरनैचुरल थ्रिलर है। इस वेब सीरीज की कहानी एक विदेशी पर्यटक के शहर में गायब होने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *