मुम्बई। Bollywood News : बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद आमिर खान होम क्वारनटीन हो गए हैं। बुधवार को उनके प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी। अभिनेता के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, आमिर खान का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। वह सभी सुरक्षा उपायों का पालन करते हुए आइसोलेशन में चले गए हैं। उनका स्वास्थ्य ठीक है। वो सभी लोग जो हाल में उनके संपर्क में आए हैं, खुद को एहतियातन जांच करवा लें।
आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। बता दे कि आमिर खान फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म को ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के निर्माता अद्वैत चंदन ने निर्देशित किया है और इस फिल्म में करीना कपूर भी हैं। फिल्म टॉम हैंक्स अभिनीत 1994 की हॉलीवुड हिट ‘फॉरेस्ट गम्प’ का रूपांतरण है, और इस साल के अंत में रिलीज होने वाली है।
कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।
Areas of Expertise:
Sports, Politics & West Bengal