बॉलीवुड की खबरें || मां बनने वाली हैं स्वरा भास्कर, पति फहाद के साथ फैंस को दी खुशखबरी

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर मां बनने वाली हैं। स्वरा ने अपने पति फहाद अहमद के साथ घोषणा की है कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। स्वरा ने पति फहाद अहमद के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने ट्विटर पर अपने पति के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, कभी-कभी आपकी सारी दुआओं का ईश्वर आपको एक-साथ ही परिणाम दे देता है।

ईश्वर का आशीर्वाद, आभार और उत्साहित (और अनजान!) हम एक नई दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। स्वरा और फहाद ने फरवरी में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट में शादी की थी। कपल ने वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर अपनी शादी की घोषणा की।

‘सत्यप्रेम की कथा’ का ट्रेलर रिलीज

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का ट्रेलर जारी किया गया। ट्रेलर में कार्तिक सत्यप्रेम के रोल में हैं। सत्यप्रेम एक गुजराती व्यक्ति है और शादी करने के लिए बेताब है। वह कथा नाम की लड़की से मिलता है, जिसका किरदार कियारा ने निभाया है। धीरे-धीरे दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। फिल्म को इसका शीर्षक इसके प्रमुख पात्रों और उनकी प्रेम कहानी से मिला है।

ट्रेलर लगभग तीन मिनट का है। इसमें सत्या की बहन जैसे कई गुदगुदाने वाले डायलॉग बोलती हैं, जैसे- अरे इंटरनेट पे इसको फॉलोअर्स नहीं मिलते, लड़की क्या मिलेगी। ट्रेलर का एक अन्य आकर्षण कार्तिक का डायलॉग है, मैं वर्जिन हूं, मैने सोचा अपनी बायदी के लिए अपने आपको सेव करके रखता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *