IMG 20221202 WA0011

संगीत नाटक एकेडमी अवार्ड से नवाजे गए अनूप जलोटा के घर पधारे बॉलीवुड के दिग्गज

काली दास पाण्डेय, मुंबई । उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले भजन सम्राट अनूप जलोटा ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किए जाने के बाद अब संगीत नाटक एकेडमी द्वारा संगीत श्रेणी में एकेडमी पुरस्कार के लिए भी चुना गया है। संगीत नाटक एकेडमी अवार्ड से नवाजे गए अनूप जलोटा ने अपने घर पर पिछले दिनों एक पार्टी का आयोजन किया। जिसमें उनकी खुशियों में शामिल होने आए बॉलीवुड के दिग्गज। सिंगर अनूप जलोटा के संगीत नाटक एकेडमी अवार्ड सेरेमनी के मुख्य आकर्षण भारतीय फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर थे।

इनके अलावा वहाँ पर गायिका मधुश्री, शैलेंद्र सिंह, डॉ. सोमा घोष, जसपिंदर नरूला, संजय टंडन, उषा टिमोथी, विवेक प्रकाश, रॉबी बादल, पापोन, चंदन दास, शुभंकर घोष, नितिन मुकेश, समीर दाते, लीना बोस, दीपक पंडित, अनुराधा पाल सहित संगीत जगत के काफी दिग्गज शामिल थे। पदमश्री गायक अनूप जलोटा के लिए ये शाम बेहद खास रही। गायक अनूप जलोटा ने बेहद अलग अन्दाज में अनुपम खेर की अतीत व वर्तमान की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा, “आपकी उंचाई ही आपकी सारांश है।” इतना ही नहीं इस गेट टू गेदर पार्टी में गायक तलत अजीज ने स्टेज पर अनुपम खेर की फ़िल्म ‘डैडी’ का बेहद पॉपुलर गीत ‘आइना मुझसे मेरी पहली सी सूरत मांगे’ गुनगुनाया। जिसमें अनुपम खेर ने उनका साथ दिया।

यह भी पढ़ें:  ममता बनर्जी ने 'चार्मिग भाई' शाहरुख को दी जन्मदिन की बधाई

गजल गायक तलत अजीज ने अनुपम खेर के अदाकारी के कौशल की बात की और कहा कि कैसे वो स्क्रीन पर खुद एक चरित्र बन जाते हैं। उनके जैसा अभिनेता मिलना, बॉलीवुड के लिए सौभाग्य की बात हैं, तो वही अनुपम खेर ने कहा, “तलत अज़ीज़ के साथ मंच साझा करना और उनके साथ कुछ पंक्तियां गुनगुनाना संगीत नाटक एकेडमी अवार्ड से कम नही हैं।” संगीत नाटक एकेडमी पुरस्कार के संबंध में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अनूप जलोटा ने कहा, “मैं इस प्रतिष्ठित एकेडमी पुरस्कार के लिए अपना नाम देखकर खुश और विनम्र हूं। इस पुरस्कार को पाना हर कलाकार के लिए एक सपने जैसा है और मैं इस महान सम्मान के लिए सभी भारतवासियों का आभारी हूं।”

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  #Bihar : पान एसोसिएशन संगठन का हुआ विस्तार
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  मेदिनीपुर : महिला महाविद्यालय के शिविर में 47 यूनिट रक्तदान
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *