तीन दिनों लापता पंचायत सदस्य का शव कुएं से बरामद

जलपाईगुड़ी। अंतत: मेटेली थाने की पुलिस ने तीन दिनों बाद लापता हुए इंदोंग-मटियाली ग्राम पंचायत के तृणमूल कांग्रेस सदस्य नागेश्वरी चाय बगान निवासी जगतपाल बराईक का शव बरामद कर लिया। जानकारी मिली है कि पिछले गुरुवार की रात, पंचायत सदस्य कुछ दोस्तों और अपनी पत्नी के साथ स्थानीय एक विवाह के कार्यक्रम में गया था। वहां से पत्नी को घर भेज दिया व खुद बाद में आने की बात कहकर दोस्तों के साथ कहीं और चला गया। रात में उनके दोस्त अपने अपने घर लौट गए लेकिन पंचायत सदस्य नहीं लौटा। तो उसकी पत्नी सुनीता बराईक को शक हुआ, उसने शुक्रवार को मेटेली थाने में घटना की जानकारी देकर रिपोर्ट दर्ज करवायी।

पुलिस ने छानबीन कर सुभाष बराईक (बिट्टू) व पवन बराईक नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया। सुभाष बराईक मटियाली पंचायत समिति के सदस्य भी हैं। लापता पंचायत सदस्य की तत्काल तलाश की मांग को लेकर शनिवार को मेटेली थाने का घेराव किया गया। बाद में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में भेज दिया। रविवार को पंचायत सदस्य की तलाश के लिए स्नाइपर डॉग लाए गए। अंत में नागेश्वरी चाय बागान में कुएं से पानी भरते समय एक बालिका को शव दिखा। तुरंत घटना की सूचना पुलिस और दमकलकर्मियों को दी गयी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। इस घटना में चाय बगान के लोगों ने थाने आकर विरोध जताया। मेटेली ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष जोसेफ मुंडा ने कहा कि एक सक्रिय कार्यकर्ता का शव तीन दिन बाद बरामद किया गया। यह एक सुनियोजित हत्या है। वे शव को ठिकाने लगाने का प्रयास कर रहे थे। हर कोई चाहता है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की व्यवस्था कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *