IMG 20260926 WA0018

WBPDCL भविष्यनिधि ट्रस्टी बोर्ड चुनाव में BMS की बड़ी जीत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार के अधीन पावर जेनरेशन एवं कोल माइंस संस्था West Bengal Power Development Corporation Limited (WBPDCL) के कर्मचारियों के भविष्यनिधि (Provident Fund) ट्रस्टी बोर्ड के चुनाव में भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। चुनाव में BMS के सभी चारों उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए।

इस चुनाव में BMS के अतनु खां, प्रणव मंडल, विजय विश्वास और तन्मय मंडल सहित कुल 13 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें BMS के चार, CITU के चार, INTTUC के तीन तथा Engineers’ Association के एक उम्मीदवार शामिल थे।

मतदान के बाद घोषित परिणाम में BMS के चारों उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। WBPDCL के पांच पावर प्लांट, चार कोल माइंस और मुख्यालय में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया गया। चुनाव में संस्था के लगभग 1500 कर्मचारी मतदाता थे।

BMS के उपाध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने इस जीत को संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि WBPDCL के इतिहास में यह पहली बार है जब BMS ने भविष्यनिधि ट्रस्टी बोर्ड के चुनाव में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि पिछले चुनाव में INTTUC के चारों उम्मीदवार विजयी हुए थे।

यह भी पढ़ें:  18 जून 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारियों के हित में उठाए जा रहे विभिन्न मुद्दों और कर्मचारी हितों को लेकर BMS नेतृत्व के लगातार प्रयासों के प्रति कर्मचारियों में विश्वास बढ़ा है। उन्होंने इस जीत को कर्मचारियों के विश्वास और समर्थन का परिणाम बताया।

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद BMS के राज्य एवं केंद्रीय नेतृत्व ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विजयी उम्मीदवारों तथा WBPDCL के BMS कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

BMS समर्थकों ने इस जीत को कर्मचारियों के हितों, संगठनात्मक एकजुटता और भविष्यनिधि से जुड़े मामलों में प्रभावी प्रतिनिधित्व की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

राज कुमार गुप्त Avatar
यह भी पढ़ें:  दुर्गापुर में चुनावी हिंसा, 3 BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार—सड़क पर उतरी पार्टी

राज कुमार गुप्त पिछले 12+ वर्षों से सब-एडिटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन में काम कर रहे हैं। वे खबरों को सटीक और संतुलित रूप देने में विशेषज्ञ हैं। कोलकाता के स्थानीय मुद्दों पर उनकी गहरी समझ है।

Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  चांपदानी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में भाजपा की भव्य विजय रैली
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 11 =