IMG 20250520 WA0061

केशपुर में रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्तदान

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर सदर और शालबनी ब्लॉक की सीमा पर स्थित केशपुर ब्लॉक के जामबनी गांव में रक्त की गर्मी की कमी को पूरा करने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अपराजेय स्वैच्छिक संगठन की पहल पर खुदीराम स्मृति संघ के प्रबंधन में और मनोरंजन चक्रवर्ती और प्रताप सामंत के विशेष सहयोग से आयोजित इस शिविर में 9 महिलाओं सहित कुल 35 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिसमें 19 लोग पहली बार रक्तदान कर रहे थे।

अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के साथ शिविर की शुरुआत हुई। शिविर में संगीत प्रस्तुति भादुतला हाई स्कूल की छात्रा गार्गी सामंत ने दी। जामबनी प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस शिविर में रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए अतिथि के रूप में रक्तदान आंदोलन के कार्यकर्ता शिक्षक सुदीप कुमार खाड़ा, रक्तदान आंदोलन के कार्यकर्ता जगन्नाथ पात्र, समाज सेवक मोहन सोरेन, समाजसेवी शेख तनवीर अली, अफगान खां, मंटू मंडल, साहेब राम सरन, समाज सेवक चंदन सिंह आदि उपस्थित थे।

वहीं खुदीराम स्मृति संघ की ओर से गणेश सामंत, अन्तु जाना, सौरभ सिंह, मंसाराम सामंत, खगेन हाथी, अमर मान्ना, झंटू राणा, निरंजन सामंत आदि उपस्थित थे। अपरजेय की ओर से सुशांत जाना, प्रशांत माजी, अतनु घोष, दिनेश सरन आदि उपस्थित रहे। रक्त संग्रह मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ब्लड सेंटर के अधिकारियों ने किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =