सात महिलाओं सहित 27 ने किया रक्तदान
तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। रेलकर्मी एवं समाजसेवी स्व. विजय चक्रवर्ती की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर चक्रवर्ती परिवार की ओर से खड़गपुर के खरीदा क्षेत्र बंगालीपाड़ा इलाके में चक्रवर्ती परिवार के आवास पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस पारिवारिक आयोजन में पश्चिम बंगाल विज्ञान मंच ने भी सहयोग दिया। शिविर की शुरुआत प्रख्यात विजय कुमार चक्रवर्ती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण और माल्यार्पण से हुई।

शिविर में कुल 27 रक्तदाताओं ने, जिनमें सात महिलाएं भी शामिल थीं, रक्तदान किया। परिवार की ओर से सभी उपस्थितजनों का स्वागत स्व. विजय कुमार चक्रवर्ती की पत्नी पूर्व शिक्षिका अंजू चक्रवर्ती, पुत्री अनामिका चक्रवर्ती और पुत्र बिजन चक्रवर्ती ने किया।
रक्तदान के दौरान कुछ बच्चों ने कविता भी प्रस्तुत की। रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए समाजसेवी मुनमुन चौधरी, समाजकर्मी बिजन राय, सबिता मान्ना, सुदीप कुमार खाड़ा, गोपाल हरि बसु, अभिजीत माईती समेत कई अन्य उपस्थित थे।
खड़गपुर वॉलेंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी सुमन कुमार दास, समीर सिन्हा, प्रतीष दास और स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य अमितेश कुंडू, अमल मजूमदार तथा खड़गपुर रेलवे पेंशनर्स समित के सदस्य भी मौजूद थे। ब्लड डोनर्स एसोसिएशन की ओर से सुमन दास ने भी रक्तदान किया।
परिवार की ओर से तीन लोगों ने पोस्टमॉर्टम बॉडी डोनेशन का संकल्प पत्र पश्चिम बंगाल विज्ञान मंच को सौंपा। रक्तदाताओं को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के रूप में पौधे भी वितरित किए गए।
रक्त संग्रहण का कार्य खड़गपुर महकमा अस्पताल ब्लड सेंटर की टीम ने किया। यह रक्तदान शिविर हर साल 5 दिसंबर को आयोजित किया जाता है और इस वर्ष यह इस शिविर का चौथा वर्ष था।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



