विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर, प्रत्येक वर्ष की तरह दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ की ओपन लाइन की कैरेज व वैगन बीसीएन डिपो, निमपुरा शाखा ने एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कोरोना काल में रक्त की कमी से सरकारी अस्पताल लगातार जूझ रहे हैं और इस तरह के कार्यक्रम इसमें संजीवनी का कार्य कर रहे हैं।
शिविर में सामाजिक दूरी व अन्य मानकों का पूरी तरह से ख्याल रखते हुए रक्तदान कार्यक्रम को संपन्न कराया गया। यह रक्तदान शिविर खड़गपुर सदर अस्पताल के प्रशिक्षित डॉक्टरों व केवीबीडीओ की देखरेख में संपन्न कराया गया। लगभग 30 यूनिट रक्त लिया गया।
इस कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ के जोनल अध्यक्ष श्री प्रहलाद सिंह, डिवीजनल समन्वयक श्री हरिहर राव, कारखाना सचिव श्री पी. के. कुंडु, कारखाना सह-सचिव श्री मनीष चंद्र झा, कारखाना सह-सचिव श्री जयंत कुमार, श्री बलबंत सिंह, श्री ओम प्रकाश यादव, श्री किशन कुमार, श्री कौशिक सरकार, श्री पी. के. पात्रो उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में डिपो शाखा के अध्यक्ष श्री जी. पी. मिश्रा, शाखा सचिव श्री ललित प्रसाद शर्मा व अन्य सदस्यों में रीतेश, आर. एस रेड्डी, श्रीकांत, दुर्गा, तरूण दुवा, जी. के. माइत्रो, रवि महत्तो, संजय कच्छप, बी. कमलाकर, आर. आदिनारायणा, राजेश कुमार, आर राजू, मानव दे, बी. रमणा, धीरज शर्मा, बनिता महाराणा, जी मोहन व शैलन्द्री राय का अतुलनीय योगदान है। जोनल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को इसके लिए तहे दिल से धन्यवाद दिया।
कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।
Areas of Expertise:
Sports, Politics & West Bengal